बलिया विरासत
बलिया पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक , पुरातात्विक विरासतों की थाती से समृद्ध जिला है . जिले के अध्ययनशील शोधार्थी साहित्यकार श्री शिवकुमार सिंह कौशिकेय जी ने बलिया विरासत का प्रणयन किया है ।ग्रंथ का यह प्रथम खण्ड बलिया के बहाने विश्व की सभ्यता एवं संस्कृति का दिग्दर्शन करा रहा है । भार्गवंशियों की सभ्यता अफ्रीका , अमेरिका महाद्वीप तक फैली हुई है । चूंकि इसके मूलपुरुष महर्षि भृगु बलिया से जुड़े हैं तो स्वाभाविक है कि इसका विस्तार वैश्विक स्तर तक होगा ।




