वैश्विक आपदा कोरोना, जैविक युद्ध की निगरानी, जांच और मानवीय अधिकारों की रक्षा करें संयुक्त राष्ट्र संघ – सार्वभौमिक सुमंगल मंच।
लखनऊ, बुद्ध पूर्णिमा 26 मई। सार्वभौमिक सुमंगलम मंच ने संयुक्त संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश को पत्र लिखकर पांच मांग किया है।

- – दुनिया में कोविड जैविक आपदा को हथियार के रूप में प्रयोग की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए एवं दोषी राष्ट्र पर कार्यवाही हो।
- – अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा आर्थिक विकास के भविष्योन्मुखी योजना बनायी जाय जिसमें जैविक, रसायनिक, विनाशकारी हथियारों के निर्माण पर रोक लगे।
- – विश्व के सभी राष्ट्र सामाजिक, मानवीय नैतिक पक्षों में अपने देश के जैविक, रासायनिक लैबों को सार्वजनिक करें।
- – शस्त्र नियंत्रण को प्रभावी कर जैविक रासायनिक हथियारों के निर्माण, भंडारण पर प्रतिबंध लगाया जाय और इन हथियारों को निशस्त्रीकरण के दायरे में लाया जाय।
- – अंतरराष्ट्रीय जैविक रासायनिक हथियारों की निगरानी के लिए ‘परमाणु ऊर्जा एजेंसी’ की तरह अलग से ‘स्वतंत्र एजेंसी’ गठित हो